डीसी की पहल पर रविवार तक मुआवजा मिलने की उम्मीद
धनबाद, जून 5 -- मुनीडीह वाशरी हादसे में मृत असंगठित मजदूरों के आश्रितों को मुआवजा देने से पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) वी विजय कुमार के इनकार के बाद मामला गरमा गया है। इसके विरोध में महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर संयुक्त मोर्चा का धरना गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। मोर्चा ने पांच जून की शाम मुनीडीह में मशाल जुलूस निकालने और छह जून से चक्का जाम करने की घोषणा की है। जीएम द्वारा पूर्व में दो जून तक 10 लाख रुपये मुआवजा देने की बात से मुकर जाने के बाद, नाराज संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद उपायुक्त (डीसी) से मुलाकात की। डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बीसीसीएल के सीएमडी से फोन पर बात की। इसके बाद डीसी ने मोर्चा प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि रविवार तक हर पीड़ित आश्रित को 10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.