गुमला, मई 12 -- गुमला संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों व हिंडाल्को कंपनी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- गुमला जिला स्थापना दिवस 18 मई को,तैयारी को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठकबैठक के मुख्य बिंदु डीसी ने सीएसआर के तहत संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा,पेयजल, खेल और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।पेयजल व्यवस्था पर ध्यान बैठक में पाट क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने प...