लातेहार, मार्च 12 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में श्रम विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में प्रवासी श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा बाल एवं अल्पवयस्क श्रमिकों तथा श्रमिकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीसी ने प्रवासी श्रमिकों से संबंधित जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि जिले के बाहर कार्यरत श्रमिकों का अद्यतन डाटा संधारित किया जाए तथा उनकी सुरक्षा और सुविधा से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.