डीसी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न
लातेहार, जून 11 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली।
उपस्थिति की जानकारी उन्होंने सभी प्रखंडों में ई-विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही। समीक्षा के क्रम में अपार आइडी जेनरेशन का कार्य व आधार कार्ड बनवाने का कार्य निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देशन दिया। बैठक के दौरान डीसी ने विद्यालयवार छात्र उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें परीक्षा प्रपत्र (फॉर्म) भरने की अनुमत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.