डीसी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, फरियादियों की रही भीड़
सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों की शिकायतें जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों से उन्होंने बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी शिकायतों एवं मांगों की विस्तृत जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, जमीन बंटवारा, खरीदी गई भूमि पर मकान निर्माण में उत्पन्न बाधाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, कन्यादान योजना की लंबित राशि भुगतान, एमएसीपी का बकाया लाभ, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन भुगतान, राशन कार्ड में नाम संशोधन, नया राशन कार्ड निर्गत करने तथा केसीसी ऋण माफी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.