सिमडेगा, अगस्त 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पाकरटांड़ एवं बांसजोर में पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी कंचन सिंह ने की। बैठक में दोनों विद्यालयों में कुल 22 रिक्त पदों के विरुद्ध जिला कार्यालय को 455 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 84 आवेदनों में आवेदित पद का नाम दर्ज नहीं है। समिति ने इन आवेदनों को भी खोलकर डाटा एंट्री कराने का निर्णय लिया, ताकि किसी अभ्यर्थी का आवेदन केवल तकनीकी त्रुटि के कारण प्रक्रिया से बाहर न हो। सभी 455 आवेदनों की स्क्रूटनी का निर्णय लिया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामाद, डीईओ मिथलेश केरकेट्टा, डीएसई दीपक कुमार राम, जिला सूचना एवं व...