डीसी की अध्यक्षता में एनएचएआई से संबंधित बैठक हुई आयोजित
लातेहार, जुलाई 21 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआर्इ ) से संबंधित मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, अतिक्रमण निष्पादन तथा अन्य लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों व एनएचएआई के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं जिले के विकास व बेहतर आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो। भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए काम में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.