लातेहार, फरवरी 16 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण की स्थिति, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई केवाईसी, पीजीएमएस शिकायत, सुसुप्त राशन कार्ड, नमक वितरण, पीवीटीजी डाकिया योजना का कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने समेत अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर एवं पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपस्थित पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.