लातेहार, मई 1 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान डीसी ने मगध कोल परियोजना, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, टीवीएनएल, सीसीएल, पावर ग्रिड, बनहर्दी, चक्ला कोल ब्लॉक सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीसी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक संपन्न, ससमय कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.