डीसी का फर्जी सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर भेजा जा रहा संदेश
चतरा, मई 21 -- चतरा संवाददाता कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चतरा डीसी रवि आनंद के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि ऐसे किसी भी व्हाट्सएप नंबर अथवा संदेश का उपायुक्त, चतरा या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। यह पूर्णत: फर्जी एवं भ्रामक गतिविधि है। डीसी ने पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों से अपील किया है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा सोशल मीडिया संचार का जवाब न दें तथा किसी प्रकार की व्यक्तिगत अथवा वित्तीय जानकारी साझा नहीं करें।जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- साइबर शातिरों ने डीएम के नाम का बनाया व्हाट्सएप अकाउंट किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.