बोकारो, मई 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत घटियाली पूर्वी निवासी लक्ष्मी देवी ने जनता दरबार में अपने पति स्व. विनोद कालिंदी के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में उनके पति का निधन हो गया था। पंचायत कार्यालय में आवेदन देने के बावजूद छह माह बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश पर पंचायती राज पदाधिकारी न...