घाटशिला, मई 7 -- डुमरिया। झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक बड़कांजिया स्थित छोलागोड़ा चौक स्थित विधायक कार्यालय में हुई। प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि गुरुवार को झामुमो जिला समिति के आह्वान पर डीसी कार्यालय के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में भाग लेने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह धरना देश में बढ़ती महंगाई और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं बैठक में जयपाल सिंह मुर्मू, भगत बास्के, अर्जुन मुर्मू आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एसआइआर पर पंकज ने झामुमो कार्यकर्ताओं को दिये टिप्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...