घाटशिला, अप्रैल 4 -- घाटशिला। डीसी कर्ण सत्यार्थी और सांरडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा शुक्रवार को परिवार संग गौरी कुंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरीकुंज उन्नयन परिसर का निरीक्षण किया। अध्यक्ष तापस चटर्जी ने विभूती भूषण बंदोपाध्याय की तस्वीर भेंट करने के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। डीसी ने कहा कि इस परिसर की साज-सज्जा और विभूति बाबु जैसे धरोहर को इस प्रकार से रखना काबिलेतारीफ है। यहां आकर मन पूरी तरह से शांत हो जाता है। गौरी कुंज के निरीक्षण के बाद काशिदा हेरिटैज विलेज भी डीसी पहुंचे और वहां परिवार संग खाना खाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...