कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में रामनवमी उत्सव के मद्देनजर, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीसी ऋतुराज और एसपी अनुदीप सिंह ने जुलूस और निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। सभी ने संवेदनशील इलाकों का बारीकी से मुआयना किया। जिला प्रशासन के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि इस बार सुरक्षा तकनीक पर जोर दिया गया है। सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। सभी जुलूसों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से छतों और संवेदनशील गलियों की निगरानी की जा रही है। कई पुलिस जवानों और पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। डीसी और एसपी ने विभिन्न अखाड़ा समितियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्...