हजारीबाग, मार्च 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में बीते मंगलवार को मंगला जुलूस के दौरान मासूम के साथ हुई दरिंदगी एवं निर्मम हत्या के पांच दिन बीते जाने के बाद सोमवार को पहली बार हजारीबाग डीसी शशि प्रकाश सिंह तथा एसपी अंजनी अंजन पीड़िता के गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। डीसी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं, एसपी ने कहा कि घटना के हरेक पहलुओं की बारिकी से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाने में टीम लगी हुई है। तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस कांड के उद्भेदन के काफी करीब पहुंच चुकी है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। कहा कि आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.