डीसी ऑफिस में आम महोत्सव बिक्री सह प्रदर्शनी मेला शुरू
जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर। समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव बिक्री सह प्रदर्शनी मेला शुरू हो गया है। इसके तहत वहां कई स्टॉल लगाये गये हैं। अधिकांश स्टॉल पर आम्रपाली आम प्रदर्शित किया गया है। मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत की गई आम बागवानी को प्रोत्साहित और किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया है। दरअसल पूर्वी सिंहभूम जिले में मनरेगा योजना के तहत किसानों को अपनी जमीन पर आम के पौधे लगाकर और उसे फलने लायक बनाकर दिया गया है। अब आम की बिक्री अधिक लाभप्रद हो, इसका इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किया गया है। यह भी पढ़ें- आम बिक्री केंद्र का डीसी ने किया शुभारंभ उम्मीद है कि इस मेले के माध्यम से इस आम का अधिक प्रचार-प्रसार होगा और लोग बेहतर कीमत पर इसे खरीदेंगे जिससे किसानों को पर्याप्त लाभ होगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.