हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। सौहार्द सेवा समिति के अध्यक्ष सह शांति समिति सदस्य व झारखंड आंदोलनकारी फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनि अंजन से मिल कर सौहार्द्र का पैगाम दिया। दोनों अधिकारियों की खिदमत में ईद, सरहुल और रामनवमी की शुभकामनाएं, मुबारकबाद और बधाइयां पेश कीं। इसके साथ ही उन्हें ग्रीन प्लांट समेत गमला भेंट किया। साथ ही कहा कि अपने जिले में आने वाले सभी त्योहारों को हम सभी लोग मिलजुल कर आपसी एकता, भाईचारे, अमन, सद्भाव, सौहार्द और शांति से मनाते रहे हैं। इसके लिए समिति के सभी सदस्य आगे बढ़ प्रशासन के साथ हर उस कार्य में सहयोग करेंगे जिससे समाज के हित में लोग बेहतर, सुंदर और सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.