कोडरमा, फरवरी 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गुरुवार को होनेवाले कार्यक्रम को लेकर बुधवार की शाम जिले के तमाम बड़े पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को डीसी ऋतुराज की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया। साथ ही एसपी अनुदीप सिंह की ओर से सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। बुधवार की शाम जिले के वरीय पदाधिकारी लोकाई स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मंच से लेकर पंडाल में कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के बैठने की व्यवस्था का भी मुआयना किया। साथ ही जेजे कॉलेज से सड़क मार्ग से सीएम हेमंत सोरेन लोकाई स्थित कार्यक्रम स्थल पर आएंगे, इस दौरान मार्ग में पड़नेवाले सभी मोड़ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.