सिमडेगा, मार्च 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध 15 चार पहिया पुलिस वाहनों को बुधवार को पुलिस लाईन से डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही विभिन्न थाना एवं ओपी को सुपुर्द किया। मौके पर डीसी, एसपी, डीडीसी दीपांकर चौधरी तथा डीएसपी रणवीर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को वाहन की चाभी सौंपी। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि झारखंड सरकार से प्राप्त नए वाहनों के माध्यम से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। मौके पर एसपी ने स्वयं वाहन चलाकर उसकी कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहन में डीसी एवं डीडीसी भी सवार रहे। मौके पर डीसी ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की जन-केन्द्रित सोच और पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.