चाईबासा, जून 16 -- चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने सोमवार संयुक्त रूप से मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रख-रखाव, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा कारा प्रशासन की कार्यप्रणाली का जायजा लेना रहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, बैरकों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इस क्रम में कारा परिसर में किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री, प्रतिबंधित वस्तु अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान वरीय अधिकारियों ने सुरक्षा प्रहरियों एवं कारा कर्मियों को सुरक्षा संबंधी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पूरी सतर्कता एवं जिम...