गिरडीह, फरवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी डॉ बिमल कुमार के हस्तक्षेप के बाद नाबालिग लड़की का होनेवाला बाल विवाह रूक गया। बुधवार रात ही विवाह के लिए बारात आने वाली थी। हालांकि नाबालिग लड़की के परिजनों को समझाने-बुझाने के बाद वे मान गये और विवाह को रोक दिया। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा से संबंधित है। लड़की पक्ष को समझाने में डीसी-एसपी के अलावा मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत अन्य का अथक प्रयास रहा। दरअसल, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नामक संगठन के द्वारा सीजेएम अदालत में बाल विवाह को लेकर शिकायत की गई थी। संगठन की रूपा कुमारी द्वारा न्यायालय से तत्काल एकतरफा निषेधाज्ञा पारित करने का अनुरोध किया गया था और कहा गया था कि ऐसा नहीं होने पर प्रस्तावित बाल विवाह संपन्न हो सकता है, जिससे बच्चे के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.