जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से हुए निकासी घोटाला के बाद वित्त विभाग सतर्क हो गया है। इसके आलोक में राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने एक जरूरी पत्र जारी किया है। यह पत्र सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, आयुक्त, उपायुक्त, सभी एसएसपी व एसपी और सभी कोषागार एवं उप कोषागार पदाधिकारियों को संबोधित है। इसमें बताया गया है कि प्रत्येक डीडीओ बिल की निकासी की गहन जांच करे। खास तौर से पांच बिंदुओं पर। स्थापना कर्मी का नाम, पदनाम, जन्म तिथि एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का मिलान सर्विस बुक से करते हुए उसके वेतन भुगतान के पूर्व कार्यालय में उनके वास्तविक रूप से कार्यरत होने के संबंध में संतुष्ट हो लिया जाए। सभी कर्मियों को वेतन भुगतान उसके पक्ष में निर्गत पे स्लिप या सर्विस बुक में अंकित लेखा सत्यापन के आधार पर ...