धनबाद, सितम्बर 8 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) में नामांकन लेने वाली छात्रा पूनम कुमारी के एबीबीएस पढ़ाई का पूरा खर्च डीसी आदित्य रंजन उठाएंगे। शनिवार को डीसी की ओर से उपलब्ध कराई गई एक वर्ष की पढ़ाई संबंधी खर्च की राशि का डिमांड ड्राफ्ट (84300 रुपये) पूनम को सौंपा गया। डिमांड ड्राफ्ट एसएनएमएमसीएच के डीएन मेडिसिन सह अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया, प्रभारी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन और दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ एके शिवमन ने पूनम को प्रदान किया। भूदा बस्ती निवासी पूनम ने इसी साल एमबीबीएस में नामांकन कराया है। मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एसएसएलएनटी पुराना बाजार की छात्रा पूनम कुमारी की मेहनत और उत्कृष्ट सफलता को देखते हुए डीसी ने उनकी पूरी एमबीबीएस पढ़ाई का वित्तीय खर्च उठाने का निर्णय लिया है। उसने 12वीं की परी...