सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के आवास में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिले के वरीय अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर डीसी कंचन सिंह, डीआईजी चंदन सिन्हा, एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। मौके पर कई मीडिया कर्मियों सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इधर डीसी कंचन सिंह ने भी सभी लोगो को होली पर्व की शुभकामना दी। मौके पर तामड़ा गांव की कीर्त्तन मंडली के द्वारा फगुवा गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...