दुमका, फरवरी 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिला, पुरुष, युवा एवं वृद्ध मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कतार में खड़े मतदाताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनसे निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.