डीसी अजय नाथ झा ने संभाला जियाडा बोकारो के क्षेत्रीय निदेशक का प्रभार
बोकारो, मई 25 -- बोकारो। सोमवार को उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा ने झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का प्रभार ग्रहण किया। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने जियाडा कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उद्योगों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.