मेरठ, जून 26 -- स्टेट डेडिकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) की ओर से गुरुवार सुबह मेरठ मंडल के नगर निकायों के कार्यों की लाइव मॉनिटरिंग की गई। इस दौरान नगर पालिका सरधना में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 के तहत किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उधर, ईओ दीपिका शुक्ला ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था और अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुबह पांच बजे से नौ बजे तक चली लाइव मॉनिटरिंग में मास्टर कॉलोनी क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण का सत्यापन कराया गया। इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत संचालित एमआरएफ सेंटर और कम्पोस्ट पिट की कार्यप्रणाली का भी लाइव प्रदर्शन किया गया。

नगर के नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था समीक्षा के दौर...