डीसीबी बैंक से होटल संचालक ने लिया था 5.30 लाख का लोन, कर्मियों के खिलाफ तहरीर
लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।बंथरा के नींवा गांव में चाय का होटल चलाने वाले रूप नारायण उनकी पत्नी तारावती और बेटे संदीप की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ा दी है। तफ्तीश में पता चला कि रूप नारायण ने 23 नवंबर 2023 को आशियाना स्थित डीसीबी बैंक की ब्रांच से 5,30,450 रुपये का लोन लिया था। बैंक कर्मियों ने मौत से तीन दिन पूर्व घर पर नोटिस चस्पा कर लोन अदा करने का परिवार पर दबाव बनाया था।इसी के कारण तनाव में आकर पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में रूप नारायण के छोटे बेटे कुलदीप ने बंथरा थाने में बैंक और अज्ञात कर्मचारियों के बारे में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बैंक से कौन कर्मचारी नोटिस चस्पा करने गए थे? तीनों के बारे में जानकारी होने के बाद पुलिस इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.