पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पीलीभीत के मुख्य शाखा प्रबंधक सौरभ गंगवार ने बीपैक्स समिति कल्याणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक अभिलेख खाद के स्टॉक को देखा, जो सही पाए गए। निरीक्षण के बाद शाखा प्रबंधक ने सहकारी समिति पर उपस्थित किसान, समिति सदस्यों से बात की और उनको जानकारी दी कि समिति से 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। अपना ऋण समय से अदा करे। समिति पर उपलब्ध सुविधाओं को सदस्य बनकर प्राप्त करें और अपनी किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं, जिससे वह समितियों से मिलने वाले ब्याज अनुदान का लाभ उठा सके। इस मौके पर समिति सचिव आनंद कुमार वर्मा, कमल कुमार, छेदा लाल सहित समस्त समिति स्टाफ और समिति सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...