कानपुर, मई 20 -- कानपुर, संवाददाता। डीसीपी पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने गुम हुए 111 मोबाइल बुधवार को उनके मालिकों को लौटाए। इनकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है। मोबाइल वापस पाकर स्वामियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बीते कई महीनों से क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल की शिकायत पर सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी। टीम ने आईएमईआई नंबर को सर्विलांस पर लगाया। इसके बाद सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से 111 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...