वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार शाम पांडेयपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। पांडेयपुर चौराहे से हुकुलगंज, बाघवानाला तथा परमहंस कॉलोनी होकर पंचक्रोशी रोड तक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन, अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की गई। बिना नंबर प्लेट के मिले तीन सवारी वाहनों, गलत दिशा से चल रहे दो वाहनों को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...