कानपुर, फरवरी 26 -- सरसौल। डीसीपी पूर्वी ने होली व गंगा मेला को लेकर महाराजपुर के कई संवेदनशील गांवों का भ्रमण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने गुरुवार को महाराजपुर के बैजाखेड़ा व राजापुर में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को भी पेट्रोलिंग व विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...