डीसीपी ने लंबित शिकायतों के निपटारे और रात्रि गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश
गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के पश्चिम जोन में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक पुलिस उपायुक्त करण गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पश्चिम जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त और सभी थाना प्रभारियों ने मुख्य रूप से भाग लिया।
बैठक का उद्देश्य बैठक के दौरान डीसीपी ने क्षेत्र की वर्तमान कानून व्यवस्था और थानों में लंबित पड़े मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए पुलिस अधिकारियों को धरातल पर काम करने के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट लहजे में निर्देशित किया कि पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायतों पर तुरंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.