वाराणसी, मई 4 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाददाता। भरथरा गांव (फूलपुर) में दोना-पत्तल कारोबारी मनीष सिंह हत्याकांड से तनाव बरकरार है। गांव के अधिकतर घरों में सिर्फ महिलाएं हैं। पुरुष सदस्य पलायित हो चुके हैं। इस बीच, रविवार को डीसीपी (गोमती जोन) नीतू कादयान ने मृत कारोबारी की पत्नी अंकिता सिंह और उनके परिजनों से बंद कमरे में बातचीत की। उन्होंने हत्याकांड से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी ली।हालांकि बंद कमरे में आधे घंटे बातचीत को लेकर तमाम चर्चाएं तारी रहीं। क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह रघुवंशी भी कारोबारी मनीष सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने उनके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पुलिस ने रविवार को फूलपुर के घमहापुर में कारोबारी मनीष सिंह की हत्याकांड में फरार पांच आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.