नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय में पुलिस के खिलाफ चल रहा वकीलों का धरना सोमवार को डीसीपी सेंट्रल नोएडा के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। बिसरख कोतवाली में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय के वकील सोमवार से कोर्ट परिसर में धरना दे रहे थे। वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी से मुलाकात की। डीसीपी ने वकीलों को आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी के आश्वासन के बाद वकीलों ने धरना स्थगित करने का फैसला लिया। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो फिर से धरने शुरू करेंगे। इस मौके पर अनिल भाटी एडवोकेट, नीरज भाटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.