नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय के करीब सोमवार रात स्कॉर्पियो सवार बदमाश सराफा कारोबारी पिता-पुत्र से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भोपुरा बॉर्डर के पास लावारिस हालत में मिली है। अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित कारोबारी 24 वर्षीय प्रथम बंसल परिवार के साथ राम नगर, शाहदरा में रहते हैं। वह अपने पिता अनेश बंसल के साथ चांदनी चौक के कूचा महाजनी इलाके में सोने का कारोबार करते हैं। पुलिस को दिए बयान में प्रथम बंसल ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह पिता के साथ स्क...