डीसीपी करेंगे आयुर्वेद-यूनानी बोर्ड के फर्जीवाड़े की निगरानी
लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्वति बोर्ड में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पंजीकरण कराकर डॉक्टर बने 41 मुन्ना भाइयों की जांच अब पुलिस के डीसीपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में होगी। इस प्रकरण में राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का आदेश आने के बाद यह फैसला किया गया है। इस पूरे खेल के तार यूपी के 24 जिलों के साथ ही मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान तक फैले हैं।
फर्जीवाड़े की जांच इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष डा शैलेंद्र कुमार राय ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी की निगरानी में जांच कराने का आदेश दिया है। डा. शैलेंद्र कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.