डीसीपीसीआर के नवनियुक्त अध्यक्ष ने संभाला पदभार
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) के नवनियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश व्यास ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट भी की। इस दौरान बच्चों के अधिकारों के संरक्षण, उनकी सुरक्षा और उनके समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग नए नेतृत्व में पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए राजधानी में बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भरोसेमंद वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.