देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में डीसीपीएम पद पर तैनात राजेश कुमार गुप्ता को बेहतर कार्य करने पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित घोष ने सम्मानित किया।कार्यशाला का आयोजन कैनकिड्स संस्था बच्चों में बढ़ते कैंशर की बीमारी पर किया गया था। नेशनल सोसाईटी फार चेंज फार चाइल्डहोड कैंसर इन इंडिया विषय पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। राजेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किये जाने पर सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डा. आरपी यादव, डा. अश्वनी पाण्डेय, डा. कार्तिकेय पाण्डेय, डीपीएम पूनम, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव, अरूण शाही आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...