बिजनौर, फरवरी 18 -- वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बिजनौर में बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमे किसानों को प्रजातीय बदलाव के लिए प्रचार किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उन्नतिशील प्रजाति की बुआई करें। मंगलवार को रैली निकालकर किसानों को जागरुक करने को जागरुकता अभियान चलाया गया कि 0118, 13235, 16202,15023, 18231, 19231 आदि गन्ना प्रजातियों की बुवाई करें। रैली का जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक इकाई रविन्द्र शुक्ला,महाप्रबंधक (गन्ना) एसपी सिंह ,सहायक महाप्रबंधक गन्ना मोनी शर्मा एवं समस्त गन्ना स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...