मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने शनिवार को धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की। इस दौरान पैक्सों से मिलों तक धान पहुंचाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को पैक्सों से मिलों तक धान पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि एक पखवाड़े के भीतर खरीद का शत प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करते हुए उसे मिलों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने इसमें कोताही करनेवाले पैक्सों और मिलरों पर प्राथमिकी कराने को कहा। कहा कि मिलों तक खरीदे गए धान पहुंचाने में कुछ पैक्स रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में धान अधिप्राप्ति का उद्देश्य पूरा करने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- डीसीओ ने राइस मिलों तक धान पहुंचाने के दिए निर्देश गौरतलब है कि जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए निर्धारित अंतिम तिथ...