डीसीओ ने भेजा 6 चीनी मिलों को नोटिस
बिजनौर, जून 27 -- जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने बताया कि चीनी मिल किसानों के साथ ही विकास के लिए परिषदों को दिए जाने वाला भुगतान भी रोक रही हैं। छह चीनी मिलों पर किसानों और परिषदों का लगभग 146 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें 130 करोड़ से अधिक भुगतान केवल बिलाई चीनी मिल पर ही बकाया है। इन सभी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। जल्द भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पेराई सत्र बीते लगभग तीन माह का समय हो जाने के बाद भी बिलाई और बिजनौर चीनी मिल ने अब तक किसानों का शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया है। बिलाई चीनी मिल पर अभी भी किसानों का 126 करोड़ और बिजनौर मिल पर छह करोड़ रुपया बकाया है। साथ ही चीनी मिलों द्वारा परिषदों को विकास कार्याें के लिए भी बजट दिया जाता है। चांदपुर चीनी मिल पर परिषदों का एक करोड़, बरकातपुर मिल पर डेढ़ करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.