पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पीलीभीत। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम ने तुलापुर एवं जसवंतपुर में फसलों का निरीक्षण किया। बाद में गन्ना किसान ओमचंद्र के खेत पर जाकर संवाद किया। डीसीओ ने किसानों को बताया कि वर्तमान मे अंकुर बेधक एवं चोटी बेधक कीट के प्रथम पीढ़ी का प्रकोप देखा जा रहा है। अंकुर बेधक कीट का प्रकोप अप्रैल से जून तक अधिक रहता है। इसकी सूडी पौधों के गोफ को खाती हुई नीचे की ओर जाती है। जिससे बीच का गोफ सूख जाता है और खींचने पर आसानी से निकल आता है। जब खेत में इस कीट के लक्षण दिखाई दे तो प्रभावित पौधों को सूडी एवं प्यूपा सहित ज़मीन की सतह से काटकर नष्ट कर दे। यह भी पढ़ें- गन्ना फसल पर अंकुर व चोटी बेधक का बढ़ा प्रकोप खेत मे 10 से 15 दिन के अंतराल पर सिंचाई करे। चोटी बेधक कीट की तितली भी खेत मे दिखाई दे रही है। इसकी तितली चांदी जैसे सफ़ेद रंग की...