डीसीओ ने प्रगतिशील किसान के गन्ना फसल का किया निरीक्षण
पीलीभीत, अप्रैल 19 -- किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम उदय करनपुर में जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने प्रगतिशील किसान सुखविंदर सिंह के फार्म का निरीक्षण किया। यह मॉडल क्षेत्र में स्मार्ट एवं वैज्ञानिक सहफसली खेती का उत्कृष्ट उदाहरण पाया गया। निरीक्षण के दौरान मालूम हुआ कि किसान द्वारा गन्ने की बोआई शरदकाल में लगभग फीट की वैज्ञानिक दूरी पर की जाती है, जिससे प्रकाश, वायु संचार एवं पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित होता है। दो कतारों के मध्य मटर की सहफसली खेती कर भूमि उपयोग क्षमता को अधिकतम किया गया है। किसान ने बताया कि मटर की फसल से ही 50,000 से 60,000 रुपये प्रति एकड़ तक अतिरिक्त आय प्राप्त हो जाती है, जिससे गन्ना बुवाई की लागत प्रभावी रूप से समायोजित हो जाती है। यह भी पढ़ें- जैविक खेती के महत्व की विस्तार से दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.