पीलीभीत, अगस्त 29 -- पीलीभीत। नए पेराई सीजन की तैयारियां जोरशोर से किया जा रही है, जिससे पेराई के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसी श्रृंखला में जिलेभर की चीनी मिलों में मेंटीनेंस का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मशीनों की मरम्मत कर दुरुस्त किया जा रहा है। डीसीओ खुशीराम ने दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा में चल रहे मेंटीनेंस कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेंटीनेंस के बारे में तकनीकी स्टाफ से जानकारी हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...