पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम ने पूरनपुर तहसील क्षेत्र में चल रहे जीपीएस आधारित गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। उसके बाद प्रगतिशील गन्ना किसान सुखविंदर सिंह से फार्म पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने प्रगतिशील गन्ना किसान से संवाद कर फसल के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि इस समय गन्ना फसल में खरपतवार नियंत्रण और मिट्टी चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही रोग एवं कीट से फसल सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- डीसीओ ने गन्ना सर्वे का निरीक्षण कर किया संवाद यह भी पढ़ें- सर्वे न होने पर गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क करें किसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...