पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम ने सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत क्षेत्र के क्रय केंद्र कुकरीखेड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। क्रय केंद्र पर तौल लिपिक रोहित सिंह तौल कार्य करते पाए गए l क्रय केंद्र पर 6428.93 क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है l डीसीओ ने निर्देश दिए कि सभी तौल लिपिक एक यार्ड रजिस्टर बनाएं l यार्ड मे तौल के लिए आने वाली ट्रैक्टर-ट्राली का नंबर, आने का समय एवं किसान का मोबाइल नंबर यार्ड रजिस्टर मे नोट करे l यार्ड रजिस्टर के हिसाब से ट्रालियों की तौल कराई जाए l यार्ड मे आने वाली ट्रालियों का एसएमएस पर्ची नंबर अवश्य देख लिया जाए l अगर किसी के पास एसएमएस पर्ची नंबर नहीं है तो ऐसी ट्रालियों को यार्ड मे खड़ी न होने दे l ऐसी ट्रालिया यार्ड में खड़ी होती है तो अनावश्यक भीड़ हो जाती है l किसान बिना एसएमएस पर्ची क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.