देवघर, दिसम्बर 28 -- देवघर। केकेएन स्टेडियम देवघर में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे ए- डिवीजन क्रिकेट लीग का पहला मैच डीसीए ब्लैक बनाम मा मनसा-बी के बीच खेला गया। डीसीए ब्लैक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें विक्रम कुमार ने 90 रन, कप्तान शुभ अर्पित ने 62 रन व सक्षम शर्मा ने 16 रन बनाया। मौके पर मां मनसा-बी के गेंदबाज मनोज, गंभीर और गौरव ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां मनसा-बी की टीम ने मात्र 91 रन बनाकर ही अपने सभी 10 विकेट खो दिए। इस दौरान कप्तान आयुष मिश्रा ने 23 रन व अभिनव निषाद ने 16 रन बनाया। मौके पर डीसीए ब्लैक के गेंदबाज अंशुमन ने 3 विकेट व अनुज शर्मा एवं हिमांशु राज ने 2-2 विकेट और संगम गुप्ता व अनमोल मिश्रा ने 1-1 विकेट प्राप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.