आगरा, दिसम्बर 12 -- राधा माधव क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही महिला अंडर-15 विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच का टॉस आद्या रेड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। यशिका ने 53, पावनी ने 19, मान्या ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए डीसीए फिरोजाबाद के लिए शिफा ने 3, करिश्मा, दीक्षा राव व खुशबू ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए फिरोजाबाद की टीम 30.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए सैफिया ने 33, करिश्मा ने 30 और दीक्षा ने 22 रन बनाए। आद्या रेड के लिए पावनी ने 3, यशिका ने 2, नंदिनी शर्मा ने 1 विकेट लिया। डीसीए फिरोजाबाद की सिफा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.