डीसीए ने धर्मेंद्र को सहायक सचिव पद से हटाया, बालाशंकर को शोकॉज
धनबाद, जून 27 -- धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) में चल रहे विवाद के बीच प्रबंध समिति ने विक्षुब्ध गुट के पाले में शामिल होने पदाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रबंध समिति ने सहायक सचिव धर्मेंद्र सिंह को पद से हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। महासचिव विनय कुमार सिंह ने उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर प्रबंध समिति ने स्वीकृति दे दी। इसी तरह जेएससीए के ईमेल के आधार पर बिना डीसीए की अनुमति के बिल जेएससीए को भेजे जाने को लेकर संयुक्त सचिव बालाशंकर झा को कारण शोकॉज नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया। प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए कार्यालय में हुई। इसमें क्रिकेट सत्र 2025-26 के समापन को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष मनोज कुमार ने सत्र के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस सत्र में हमने कुल 16 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.